Monday 14 September 2015

Happy Engineer's Day


अभियंता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाये
Happy Engineer's Day

भारतीय अपने तकनीकी कौशल के लिए पूरे विश्व में खास पहचान रखते हैं। भारत को यह पहचान दिलाने वाले एम. विश्नेसरैया की याद में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।
आज ही के दिन 15 सितम्बर 1860 को एक कन्नड़ ब्राहमण परिवार में जन्मे सर मोक्षगुंडम विश्वेसरैया मैसूर राज्य के दीवान थे। उन्होंने बी.ए. करने के बाद पुणे इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की। पढ़ाई पूरी करने के बाद विश्वेसरैया ने पीडब्ल्यूडी, मुम्बई में इंजीनियर के रूप में कार्य आरंभ किया। इसके बाद वह मैसूर राज्य में दीवान के रूप में कार्य करने लगे। इस दौरान उन्होंने कई बांध, भवन और बड़े उद्योगों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भारत के विकास के लिए उनके किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें भारत सरकार का सर्वोच्च पदक भारत रत्न दिया गया। एम. विश्वेसरैया को ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज द्वारा सर की उपाधि भी दी गई। भारत सरकार ने उनके योगदान को सराहते हुए उनके जन्मदिन 15 सितंबर को हर वर्ष "इंजीनियर्स डे" के रूप में मनाने की घोषणा की। एम. विश्वेसरैया का 14 अप्रैल 1962 को 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।



No comments: