कार्यक्रम प्रतिवेदन
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम
कार्यालय आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के पत्र क्रमांक ई-447676/यो/के-1/05/2026/499, भोपाल, दिनांक 06.07.2026 के अनुपालन में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, अशोकनगर में विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन तथा तनाव प्रबंधन के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय, अशोकनगर की उमंग काउंसलर श्रीमती वैशाली माथुर ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता करते हुए संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव के कारण एवं उसके प्रभाव, तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों तथा आत्महत्या की रोकथाम से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती वैशाली माथुर द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि मानसिक तनाव अथवा किसी भी प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या की स्थिति में सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर जिला चिकित्सालय, अशोकनगर में स्थापित मन-कक्ष में अपनी समस्याएँ साझा करने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर समय पर परामर्श एवं सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के नोडल अधिकारी महेन्द्र कुमार नेमा द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी से तनावमुक्त, सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। अंत में प्रशिक्षक एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
.png)
No comments:
Post a Comment